Menu
blogid : 20584 postid : 1021676

यह देश उनका भी है |

आनंद
आनंद
  • 7 Posts
  • 61 Comments

यह देश,
सिर्फ भ्रष्टाचारी नेताओं का नहीं है,
जो इसे अपनी जागीर समझते हैं,
और, जनता को अपना गुलाम |
यह देश,
सिर्फ घूसखोर अधिकारियों का नहीं है,
जो स्वयं को नियंता समझते हैं,
और, जनता को अपना सेवक |
यह देश,
सिर्फ कामचोर कर्मचारियों का नहीं है,
जो शोषण को अपना अधिकार समझते हैं,
और, जनता को अपना शिकार |
यह देश,
सिर्फ ठग ठेकेदारों का नहीं है,
जो माल डकारना अधिकार मानते हैं,
और, जनता को निरा बेवकूफ |
यह देश,
उनका भी है,
जो सुबह से शाम तक,
जी-तोड़ काम करते है,
और, मेहनत की रोटी खाते हैं |
यह देश,
उनका भी है,
जो खून-पसीना एक करके,
खेतों में हरियाली लाते हैं,
और, सबके लिए अन्न उगाते हैं |
यह देश,
उनका भी है,
जो सीमा पर डटे रहते हैं,
और, हमारे चैन की रक्षा करते हैं |
देश को लूटने वालों,
समय रहते संभल जाओ |
वर्ना, जब जन-सैलाब उमड़ेगा,
तो सारी गंदगी बहा ले जायेगा |
फिर यह देश,
स्वच्छ होगा, सुंदर होगा,
उन्ही का होगा,
जो सच में इसके लायक होंगे |
जो इसकी प्रगति में सहायक होंगे ||
जय हिन्द |
तेज पाल सिंह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh